रूस और ईरान से तेल खरीदने वाले देशों पर ट्रम्प के 100% टैरिफ लगाने वाले नए कानून के बाद भारत की ओर से बयान सामने आया है।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत अचानक रूस से कच्चा तेल खरीदना अचानक न तो बंद कर सकता और न ही तुरंत दूसरे सप्लायर्स पर शिफ्ट हो सकता है।
मंगलवार को ‘बिजनेसलाइन चेंजमेकर अवॉर्ड्स’ कार्यक्रम में वित्त मंत्री ने कहा कि देश की 140 करोड़ आबादी की ऊर्जा जरूरतों और घरेलू ऊर्जा सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया है।
भारत के लिए देश का हित सबसे ऊपर है और भारत दुनिया के हर उस हिस्से से तेल खरीदेगा जहां से यह आसानी से और सही शर्तों पर उपलब्ध होगा।