संसदीय समितियों के अध्यक्ष पद से दो TMC सांसद हटे:डोला की जगह सुधांशु वाणिज्य समिति प्रमुख; दोनों सदन में ममता गुट के सिर्फ 16 सांसद

नई दिल्ली में शनिवार को संसदीय समितियों का दोबारा गठन हुआ। एक साल पहले बनी इन समितियों का कार्यकाल खत्म हो गया था। इसके चलते राज्यसभा सभापति सीपी राधाकृष्णन और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने विभागों से जुड़ी स्थायी समितियों का पुनर्गठन किया।

इस बदलाव के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) से दो बड़ी समितियों की अध्यक्षता चली गई। यह बदलाव ममता बनर्जी की अगुआई वाली TMC में विभाजन के बाद हुआ है।

बीजेपी के सुधांशु त्रिवेदी को वाणिज्य समिति का नया अध्यक्ष बनाया गया। सुधांशु त्रिवेदी ने TMC की डोला सेन की जगह ली है।

वहीं, TMC के बागी गुट की नेता काकोली घोष दस्तीदार ने अपनी पूर्व पार्टी सहयोगी कीर्ति आजाद की जगह रसायन और उर्वरक समिति की अध्यक्षता संभाली है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *