विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2027 ऑक्शन में पांचों टीमों ने अपनी जरूरत के हिसाब से स्क्वॉड में बदलाव किए। यूपी वॉरियर्ज ने 6 ऑलराउंडर्स पर भरोसा जताया। RCB ने अपने कोर ग्रुप को मजबूत किया। मुंबई इंडियंस ने भारतीय खिलाड़ियों की बेंच स्ट्रेंथ बढ़ाई।
हालांकि, ऑक्शन में खिलाड़ियों को खरीदना सिर्फ पहला कदम है। टीमों के लिए असली चुनौती नए और पुराने खिलाड़ियों के बीच तालमेल बनाने, सही कॉम्बिनेशन चुनने और मैदान पर अपनी कमजोरियों को दूर करने की होगी।
ऑक्शन से पहले पांचों टीमों के पास कुल 27 स्लॉट खाली थे। इनमें 25 खिलाड़ियों को खरीदा गया। RCB और दिल्ली के पास एक-एक स्लॉट खाली रह गया। दोनों के पर्स में सिर्फ ₹5-5 लाख बचे हैं।