मुंबई इंडियंस से अलग हुए लसिथ मलिंगा:IPL में 15 सीजन फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे; बॉलिंग कोच और फील्डिंग कोच की भी छुट्टी

मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 से पहले अपने कोचिंग स्टाफ 3 और बड़े बदलाव किए हैं। टीम ने लंबे समय तक टीम का हिस्सा रहे तेज गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा, बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे और फील्डिंग कोच कार्ल हॉपकिन्सन को हटा दिया है।

मलिंगा 11 सीजन मुंबई इंडियंस के लिए खेले। वे 2008 से 2017 तक टीम के मुख्य गेंदबाज रहे। फिर 2018 में फ्रेंचाइजी ने उन्हें बॉलिंग मेंटर बनाया। फिर 2019 में उन्होंने खिलाड़ी के तौर पर टीम में वापसी की। इसके बाद वे पिछले 3 सीजन तक बॉलिंग कोच रहे।

फ्रेंचाइजी ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। मुंबई ने अभी तक इन तीनों के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है। इससे पहले फ्रेंचाइजी ने महेला जयवर्धने की जगह कीरोन पोलार्ड को हेड कोच बनाया था।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *