चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियम लिविंगस्टोन को ट्रेड करने की कोशिश में है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने अभी इस प्रस्ताव पर फैसला नहीं लिया है। इस ट्रेड में एक से ज्यादा फ्रेंचाइजी और खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं।
लिविंगस्टोन को सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले ऑक्शन में 13 करोड़ रुपए में खरीदा था। इससे पहले वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का हिस्सा थे। RCB ने उन्हें मेगा ऑक्शन 2025 में 8.75 करोड़ रुपए में खरीदा था।
खलील अहमद को ट्रेड करने की चर्चा
CSK की ओर से खलील अहमद को ट्रेड का हिस्सा बनाने की चर्चा भी हुई है। हालांकि, इस जानकारी की पूरी पुष्टि नहीं है। इसकी एक वजह यह भी है कि हैदराबाद ने हाल ही में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन को अपने साथ जोड़ा है।
लिविंगस्टोन के अलावा CSK का एक अन्य खिलाड़ी भी इस बातचीत का हिस्सा है। ट्रेड में एक से ज्यादा खिलाड़ी और फ्रेंचाइजी शामिल हैं।