रणबीर कपूर ने रामायण में हुई ट्रोलिंग पर दिया जवाब:कहा- ‘कुछ तो लोग कहेंगे’, नीयत और मेहनत सही हो तो काम बोलता है

फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज से तीन दिन पहले, मुख्य अभिनेता रणबीर कपूर ने सोशल मीडिया पर हो रही फिल्म की ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी है।

देशभर के 18 हजार से ज्यादा छात्रों से बातचीत करते हुए रणबीर ने फिल्म में भगवान राम के किरदार के चयन को लेकर उठी आलोचनाओं का जवाब दिया।

उन्होंने किशोर कुमार के ‘कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना’ गाने का हवाला देते हुए कहा कि अगर नीयत और मेहनत सच्ची है, तो शोर पर ध्यान दिए बिना अपने काम को बोलने देना चाहिए।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *