रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) का शेयर 2 नवंबर, सोमवार को 12% चढ़ा है। साथ ही यह ₹1,300 के डे-हाई पर बंद हुआ। कंपनी के दूसरी तिमाही के रिकॉर्ड नतीजों और ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से आए पॉजिटिव रिस्पांस की वजह से शेयर में अप्रैल 2020 के बाद यानी 6 साल में एक दिन की सबसे बड़ी तेजी आई।
वहीं रिलायंस का शेयर आज BSE-NSE पर सबसे ज्यादा ट्रेड होने वाला शेयर बना। इसके अलावा यह निफ्टी 50 के टॉप गैनर और बेंचमार्क इंडेक्स में सबसे बड़ा पॉजिटिव कंट्रीब्यूटर रहा।
एक दिन में मार्केट कैप में ₹2 लाख करोड़ का इजाफा
इस तेजी से मुकेश अंबानी की लीडरशिप वाले इस ग्रुप का मार्केट कैप ₹17.59 लाख करोड़ के पार पहुंच गया, जिसमें एक ही दिन में करीब ₹2 लाख करोड़ का इजाफा हुआ है।