रणजी ट्रॉफी- उर्विल, सनवीर और प्रदोष की डबल सेंचुरी:त्रिपुरा के स्पिनर्स ने सौराष्ट्र को 118 पर समेटा, गोवा ने बिहार को फॉलोऑन दिया

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के दूसरे दिन बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला। गुजरात के उर्विल पटेल, पंजाब के सनवीर सिंह और तमिलनाडु के प्रदोष रंजन पॉल ने दोहरे शतक लगाए। पंजाब ने आंध्र प्रदेश के खिलाफ 592 रन बनाकर पारी घोषित की। वहीं गुजरात ने 534/9 और तमिलनाडु ने 571/7 के स्कोर पर अपनी पारी घोषित की।

गेंदबाजी में त्रिपुरा के स्पिनर्स परवेज सुल्तान और संदीप सरकार ने सौराष्ट्र को सिर्फ 118 रन पर समेट दिया। गोवा ने बिहार को 107 रन पर आउट कर फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर किया।

पंजाब के तीन बल्लेबाजों ने शतक लगाए, टीम 592 तक पहुंची

आंध्र प्रदेश के खिलाफ पंजाब की बल्लेबाजी में तीन शतक लगे। सनवीर सिंह ने पहले दिन के नाबाद 100 रन को आगे बढ़ाते हुए दोहरा शतक पूरा किया। सलिल अरोड़ा ने 375 गेंदों में 205 रन बनाए। उनकी पारी में 22 चौके शामिल रहे।

इमनजोत सिंह चहल ने 150 गेंदों में 122 रन बनाए। उन्होंने 7 चौके और 9 छक्के लगाए। दसवें नंबर पर उतरे सुखदीप सिंह बाजवा ने भी 38 रन की नाबाद तेज पारी खेली। इन पारियों के दम पर पंजाब ने 9 विकेट पर 592 रन बनाकर पारी घोषित कर दी।

गुजरात के उर्विल ने 227 गेंदों में बनाए 210 रन

गुजरात के विकेटकीपर बल्लेबाज उर्विल पटेल ने 227 गेंदों में नाबाद 210 रन बनाए। उनकी पारी में 17 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। उनके साथ विशाल जायसवाल ने 77 रन बनाए। गुजरात ने 9 विकेट पर 534 रन बनाकर पारी घोषित की।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *