पाकिस्तान टेस्ट टीम के अंतरिम हेड कोच माइक हेसन ने ड्रेसिंग रुम के माहौल पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के आने-जाने से अव्यवस्था पैदा हुई है। खिलाड़ी इससे निराश हैं। उन्होंने बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से पहले टीम को रीसेट करने की कोशिश है।
इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान तीन मैचों की टेस्ट की सीरीज में 0-2 से पीछे है। दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 7 खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया था।
4 महीने पहले हेड कोच बने सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल भी हटा दिए गए। उनकी जगह व्हाइट-बॉल टीम के कोच माइक हेसन और बॉलिंग कोच एश्ले नॉफ्के को कोचिंग स्टाफ में शामिल किया गया है।
हेसन बोले- खिलाड़ियों के आने-जाने से टीम में निराशा
हेसन ने कहा- ‘पिछले कुछ दिन होटल में रहना चैलेंजिंग रहा। कुछ खिलाड़ी आ रहे थे, कुछ जा रहे थे और फिर सभी खिलाड़ियों का आना हुआ।’
उन्होंने आगे कहा- ‘खिलाड़ी शायद मुझसे ज्यादा थोड़ी अव्यवस्था के आदी हैं। इसमें कोई शक नहीं कि वे निराश हुए हैं, बहुत ज्यादा निराश।’