सूर्यवंशी से बोले तिलक-तू छोटा है, रन नहीं बना पाएगा:वैभव ने कहा- ‘किसी भी बॉलर को लाओ, मारूंगा’; 44 रन की पारी खेली

दलीप ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन ईस्ट जोन के उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी और साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा की नोकझोंक चर्चा में रही। तिलक बल्लेबाजी कर रहे सूर्यवंशी से मजाकिया अंदाज में कहते हैं- ‘क्या यार ये वाइस कैप्टन! तू अभी बहुत छोटा है।’

तिलक आगे कहते हैं- ‘तू इस मैच में रन नहीं बना पाएगा, क्योंकि सामने वाली टीम का कप्तान मैं हूं।’ इस पर वैभव जवाब देते हैं- ‘आप जिस बॉलर को लाना चाहत हो ले आओ, अगले ही ओवर में मारूंगा।’ यह बातचीत 12वें ओवर से पहले की है।

वैभव ने इस पारी में 44 रन बनाए। उन्होंने सातवें ओवर में मोहम्मद सिराज की गेंद पर 2 चौके और 1 छक्का लगाया था।

वैभव के शॉट्स के बाद सिराज को स्पेल से हटाया

सिराज पर वैभव के अटैकिंग शॉट्स के बाद तिलक वर्मा दबाव में आ गए। उन्होंने 8वें ओवर में इनफील्ड के ऊपर से चौके रोकने के लिए 5 बाउंड्री राइडर तैनात किए। इस ओवर में 14 रन पड़ने के बाद तिलक ने सिराज को स्पेल से भी हटा दिया।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *