मस्क के स्टारलिंक की एंट्री भारत में लगभग तय:कंपनी बोली- 20 ग्राउंड स्टेशन और सैकड़ों एंटीना तैयार, सिर्फ आखिरी सरकारी मंजूरी का इंतजार

इलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस ‘स्टारलिंक’ भारत में लॉन्च होने के बेहद करीब है। कंपनी ने बताया कि उसने सर्विस शुरू करने के लिए जरूरी ग्राउंड इंफ्रास्ट्रक्चर का काम पूरा कर लिया है। अब स्टारलिंक को सिर्फ आखिरी रेगुलेटरी मंजूरी मिलने का इंतजार है।

देश भर में 20 स्टेशन और सैकड़ों एंटीना तैनात

स्टारलिंक ने देशभर में 20 गेटवे साइट्स बनाई गई हैं । ये गेटवे जमीन पर बने स्टेशन हैं, जो अंतरिक्ष में मौजूद स्टारलिंक के सैटेलाइट्स को जमीन के मुख्य इंटरनेट नेटवर्क से जोड़ते हैं। इन जगहों पर सैकड़ों एंटीना लगाए गए हैं ताकि इंटरनेट सिग्नल बिना किसी रुकावट के ट्रांसफर हो सकें।

जियो-एयरटेल से डील, 3 राज्यों के साथ लेटर ऑफ इंटेंट साइन

स्टारलिंक भारत में बड़े पैमाने पर नेटवर्क पहुंचाने के लिए रिलायंस जियो और भारती एयरटेल के साथ शुरुआती सहमति पत्र यानी MoU साइन कर चुकी है। इसके साथ ही, स्थानीय स्तर पर सेवाएं देने के लिए कंपनी ने महाराष्ट्र, गुजरात और मेघालय सरकार के साथ लेटर ऑफ इंटेंट साइन किए हैं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *