भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दुबई में खेले गए महिला टी20 एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में श्रीलंकाई टीम को 72 रनों से मात देने के साथ खिताब अपने नाम करने में कामयाब रही। वहीं फाइनल मैच जीतने के बाद भारतीय महिला टीम ने एशिया कप की ट्रॉफी को पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड के एशियन क्रिकेट काउंसिल के चीफ मोहसिन नकवी के हाथों से लेने से इनकार कर दिया जिसमें प्रजेंटेशन सेरेमनी के दौरान टीम इंडिया ड्रेसिंग रूम से बाहर नहीं आई।