भारतीय टीम के हेड-कोच के आवेदन पर आशीष नेहरा बोले:वाइफ से परमिशन लेनी होगी, वरना तलाक हो जाएगा; 8-9 महीने यात्रा करना मुश्किल

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और गुजरात टाइटन्स के हेड कोच आशीष नेहरा ने भविष्य में टीम इंडिया के हेड कोच पद के लिए आवेदन करने पर कहा है कि इंटरनेशनल कोचिंग में साल के 8-9 महीने यात्रा करनी पड़ती है, जो काफी मुश्किल है।

नेहरा ने मजाक में कहा कि इस पद के लिए उन्हें अपनी पत्नी रुश्मा से मंजूरी लेनी होगी, वरना तलाक हो सकता है। उन्होंने कोलकाता में CAB एनुअल अवॉर्ड्स समारोह में यह बात कही।

नेहरा ने कहा कि टीम इंडिया का हेड कोच बनना सम्मान की बात होगी, लेकिन उन्होंने इसे अपनी महत्वाकांक्षा नहीं बनाया है। उन्होंने कहा कि वह अभी गुजरात टाइटन्स के साथ काफी खुश हैं।

पत्नी को बताया ‘हाई कमीशन’

नेहरा ने कहा- ‘इस सवाल का जवाब अभी देना बहुत मुश्किल है। सबसे पहले मुझे हाई कमीशन से बात करनी होगी- और वह मेरी पत्नी है।’

नेहरा ने टीम इंडिया के कोच पद की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया। उन्होंने कहा- ‘मैं इसे महत्वाकांक्षा शब्द से नहीं जोड़ूंगा। मैं इस तरह की चीजों की योजना कभी नहीं बनाता। हां, यह सम्मान और विशेषाधिकार की बात होगी। भविष्य में क्या होता है, देखेंगे।’

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *