दलीप ट्रॉफी फाइनल- कप्तान तिलक अर्धशतक लगाकर नाबाद:तीसरे दिन साउथ जोन 242/6, ईस्ट जोन से 466 रन पीछे; पडिक्कल ने 62 रन बनाए

दलीप ट्रॉफी का फाइनल ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच चेन्नई में खेला जा रहा है। मंगलवार को तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ जोन ने पहली पारी में 6 विकेट पर 242 रन बना लिए हैं।

टीम अभी ईस्ट जोन के पहली पारी के स्कोर से 466 रन पीछे है। ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रन बनाए थे। मुकाबले के चौथे दिन का खेल बुधवार सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा।

पडिक्कल ने 62 रन की पारी खेली

साउथ जोन की शुरुआत खराब रही और 10 रन के स्कोर पर रिकी भुई 1 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नारायण जगदीशन और देवदत्त पडिक्कल ने दूसरे विकेट के लिए 60 रन जोड़े। जगदीशन 32 रन बनाकरआउट हुए। पडिक्कल और शेख रशीद ने तीसरे विकेट के लिए 56 रन जोड़े। रशीद 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल 62 रन बनाकर आउट हुए।

तिलक 56 रन बनाकर नाबाद

कप्तान तिलक वर्मा ने रविचंद्रन स्मरण (23) के साथ पांचवें विकेट के लिए 45 रन जोड़े। तिलक और श्रेयस गोपाल (26) ने छठे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी की। दिन का खेल खत्म होने पर तिलक वर्मा 56 रन और चामा मिलिंद 2 रन बनाकर नाबाद हैं। ईस्ट जोन के लिए मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार ने 2-2 विकेट झटके। शिखर मोहन को एक विकेट मिला।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *