बावुमा की जगह साउथ अफ्रीका की कप्तानी करेंगे मार्करम:बोले- शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने की भूख; बांग्लादेश के खिलाफ कल से दूसरा टेस्ट

साउथ अफ्रीका के एडेन मार्करम बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टीम की कप्तानी करेंगे। रेगुलर कप्तान टेम्बा बावुमा पिंडली की चोट के कारण इस मुकाबले से बाहर हैं। मार्करम इस टेस्ट में टीम की कमान संभालेंगे।

मार्करम ने कप्तानी की जिम्मेदारी को आसान बताया है। उन्होंने कहा- ‘बावुमा के साथ तालमेल अच्छा है और टीम के काम करने के तरीके में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।’

मार्करम ने अपनी बल्लेबाजी पर भी बात की। उन्होंने कहा कि उनमें अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने की भूख है। 2 मैचों की इस टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका 1-0 से आगे है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *