भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने दिल्ली हाईकोर्ट में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका के खिलाफ मानहानि का केस किया है।
भाटिया ने मामले में 2 करोड़ रुपए के हर्जाने, माफी और विवादित पोस्ट को आगे शेयर करने पर रोक लगाने की भी मांग की है।
दरअसल, सौरव दास ने एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें गौरव भाटिया के नाम से बयान था कि CJP एक्टिविस्ट नीशू आजाद के पिता पर हमले का आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज दिमागी नक्सल है। स्वतंत्र में जातिवाद का जहर है और BJP का उनसे कोई संबंध नहीं है।
भाटिया ने इसे फर्जी बताते हुए दास को 24 घंटे के अंदर पोस्ट डिलीट करने और बिना शर्त माफी मांगने का अल्टीमेटम दिया। दास ने बाद में पोस्ट डिलीट कर दिया और कहा कि यह AI से बनाई गई थी।