जोमैटो और ब्लिंकइट चलाने वाली कंपनी एटरनल ‘dark.ai’ नाम का नया AI एप लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी के मालिक दीपिंदर गोयल ने बताया कि, इस एप में आप बिना किसी डर के अपनी सीक्रेट बातें या विचार शेयर कर सकेंगे।
इसमें आपकी चैट कहीं सेव नहीं होगी और आपकी प्राइवेसी पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। फिलहाल कंपनी के कर्मचारी इसकी टेस्टिंग कर रहे हैं।
गोयल के अनुसार, डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहने की गारंटी की वजह से वे बिना किसी चिंता के इसमें अपनी गहरी से गहरी रिसर्च, पर्सनल जानकारी और कठिन सवाल शेयर कर पा रहे हैं।