‘बिस्मिल्लाह से ले तेनैब्रे’ फ्रांस के आंदोलन का नारा बना:Gen-Z पुलिस को चिढ़ा रहे; भारत में भी ‘वास्तेगुना हुइंया’ फेमस हुआ था

फ्रांस के छात्र आंदोलन में एक अजीब-सा नारा ‘बिस्मिल्लाह, से ले तेनैब्रे’ वायरल हो गया। Gen-Z छात्र पुलिस को चिढ़ाने के लिए इस नारे का इस्तेमाल कर रहे हैं।

इस वाक्य का मतलब क्या है?

बिस्मिल्लाह (अरबी): अल्लाह के नाम पर

से ले तेनैब्रे (फ्रेंच): यह अंधकार है

दोनों को मिलाकर इसका मोटा-मोटा अर्थ ‘अल्लाह के नाम पर यह अंधकार है’ निकलता है। हालांकि, यह फ्रांसीसी भाषा का कोई वाक्य नहीं है। इसकी अटपटी बनावट और अजीब शब्दों के मेल की वजह से लोग इसका मजाक उड़ा रहे हैं।

भारत में भी जुलाई में छात्र आंदोलन के दौरान ‘वास्तेगुना हुइंया’ स्लैंग चर्चित हुआ था। इसका भी कोई खास मतलब नहीं था। यह वायरल हुए अंग्रेजी वाक्य ‘केन आई गेट ए होया’ का बिगड़ा हुआ रूप था।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *