रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम और डिजिटल सर्विस कंपनी ‘जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड’ देश का अब तक का सबसे बड़ा IPO लाने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस IPO के लिए अपने शेयरों का प्राइस बैंड ₹1,065 से ₹1,119 प्रति शेयर तय कर सकती है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए ₹10.3 लाख करोड़ तक की मार्केट वैल्यूएशन का टारगेट लेकर चल रही है।
30,200 करोड़ रुपए जुटाने का टारगेट
प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर, जियो का यह IPO आईपीओ लगभग ₹30,200 करोड़ जुटाएगा। इसके साथ ही यह हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के अक्टूबर 2024 में आए ₹27,800 करोड़ के शेयर सेल के रिकॉर्ड को तोड़कर भारत का सबसे बड़ा आईपीओ बन जाएगा।