कियारा-सिद्धार्थ दूसरी बार पेरेंट्स बनेंगे:सोशल मीडिया पर दी जानकारी; लिखा- एक बार फिर हमें जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा मिलने वाला है

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने बुधवार को सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी।

पोस्ट में कियारा और सिद्धार्थ ने लिखा, “एक बार फिर हमें जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा मिलने वाला है। हमारे दिल प्यार और आभार से भर गए हैं।”

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी 7 फरवरी 2023 को हुई थी। दोनों ने राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी।

दोनों की प्रेम कहानी फिल्म ‘शेरशाह’ के दौरान चर्चा में आई थी। फिल्म में दोनों ने साथ काम किया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी नजदीकियां बढ़ी थीं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *