दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर को-पायलट ने हमला कर दिया। फ्लाइट क्रैश होने की कंडीशन में थी, लेकिन अमित ने जख्मी हालत में भी सूझबूझ से सभी की जान बचाई। शुक्रवार को सलमान खान ने देर रात पायलट स्मित मच्छर की सराहना की है।
सलमान खान ने आधिकारिक X (पहले ट्विटर) अकाउंट से लिखा है, ‘कमाल कर दिया पायलट जी, हम सब आपको सैल्यूट करते हैं। आपके साथ उड़ान भरने में गर्व महसूस होगा। वेल डन ब्रो कैप्टन स्मित मच्छर।’
शाहरुख खान ने कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी की तारीफ की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कैप्टन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
शाहरुख ने लिखा कि कैप्टन स्मित मच्छर, जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब आप मजबूती से खड़े रहे। मुश्किल हालात का सामना करना और यात्रियों की सुरक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डालना आसान नहीं होता। लेकिन आपने ऐसा किया और यात्रियों की रक्षा की।