ओडिशा में एक दिन में कोरोना के सर्वाधिक 3,996 मामले, एक और मंत्री संक्रमित

भुवनेश्वर, – ओडिशा में पिछले 24 घंटों में एक मंत्री समेत 3,996 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए जो अब तक के दैनिक मामलों में सबसे ज्यादा है।

इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 1,43,117 हो गई है। शुक्रवार को राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने ये जानकारी दी।
ओडिशा में फिलहाल 34,458 एक्टिव मामले हैं, जबकि 1,08,001 लोग इस संक्रमण से उबर चुके हैं।

ओडिशा की महिला एवं बाल विकास मंत्री तुकुनी साहू कोरोनावायरस पॉजिटिव पाई गई हैं। साहू ने ट्विटर पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि वो फिलहाल होम आइसोलेशन में हैं और उनकी स्थिति ठीक है।

उन्होंने संपर्क में आने वाले सभी लोगों से टेस्ट कराने और अपने-आप को अलग-थलग कर लेने की अपील की।

राज्य में 14 नई मौतों के बाद कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 605 हो गई है। कोरधा जिले में सबसे ज्यादा एक दिन में 5 मौतें दर्ज की गई। इसके बाद पुरी, मयूरभंज, कटक और संभलपुर में भी मौतें हुई हैं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *