ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका के 4 पेसर बाहर:20 साल के मफाका को हैमस्ट्रिंग इंजरी; रबाडा, एनगिडी और बार्टमैन भी नहीं खेलेंगे

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका के 4 तेज गेंदबाज इंजर्ड होकर बाहर हो गए हैं। 20 साल के क्वेना मफाका को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है। उनकी जगह लिजार्ड विलियम्स को शामिल किया गया है।

मफाका से पहले कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी और ओटनील बार्टमैन भी हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण बाहर हो गए थे। डरबन में 24 सितंबर से 3 मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

नांद्रे बर्गर भी पीठ की समस्या से जूझ रहे हैं और लुथो सिपामाला भी चोटिल हैं। ऐसे में साउथ अफ्रीका के पास अनुभवी तेज गेंदबाजों में मार्को यानसन प्रमुख विकल्प बचे हैं।

विलियम्स बुधवार को डरबन में टीम से जुड़ेंगे। पहला वनडे इसके अगले दिन खेला जाना है। टीम के पास जेराल्ड कोएट्जी को लंबे समय बाद वनडे में उतारने का विकल्प भी है। कोएट्जी ने आखिरी वनडे 2023 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *