करीना कपूर को भोपाल के नवाब परिवार की विरासत से जुड़ा आयत-उल-कुर्सी लिखा पेंडेंट पहनने पर कानूनी नोटिस भेजा गया है। उन पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया गया है। जिस लुक पर विवाद हुआ, उसमें करीना ने भोपाल के नवाब हमीदुल्लाह खान की 200 साल पुरानी हीरे जड़ी हुई कलगी भी पहनी थी। इससे पहले भी करीना ने शादी में 1939 में बेगम साजिदा सुल्तान द्वारा उनकी शादी में पहना हुआ जोड़ा पहना था।
लेकिन अब उनके पेंडेंट पर बड़ा विवाद हो गया है। उनसे माफी की मांग की गई है, कुछ लोग उनके सपोर्ट में भी उतरे हैं। लेकिन ये इस तरह का कोई पहला मामला नहीं है, जब करीना या सैफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप झेल रहे हैं। दोनों कभी सिख समुदाय, तो कभी क्रिश्चियन समुदाय की भावनाएं आहत करने के आरोपों से गुजर चुके हैं। वहीं इसके अलावा भी कपल को शादी और बेटे का नाम तैमूर रखने से आलोचना का सामना करना पड़ा।