अमेरिका से खबर आते ही कीमतों में तूफानी तेजी, सोना ₹1.55 लाख के पार, चांदी ₹4400 महंगी

सोने और चांदी में 10 दिन की गिरावट के बाद तूफानी तेजी देखने (gold silver price hike) को मिली। आज यानी 3 सितंबर को शाम 6 बजे के आसपास गोल्ड-सिल्वर में अचानक उछाल आया। ग्लोबल मार्केट में सोना 2.84% उछला और कीमत 125 बढ़कर 4540 डॉलर प्रति औंस हो गई। चांदी भी चमकी। कोमेक्स पर चांदी में 2.71% यानी 1.77 डॉलर की तेजी देखने को मिली और कीमत 67 डॉलर प्रति औंस के पार चली गई।

MCX पर कितना महंगा हुआ सोना-चांदी?
सोने-चांदी की यह तेजी भारतीय बाजार में भी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 3400 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया और चांदी में भी 4400 रुपए प्रति किलोग्राम का जोरदार उछाल आया।

एमसीएक्स पर शाम 7 बजे तक सोने की कीमत 1,55,401 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम हो गई। इस दौरान इसका हाई लेवल 1,55,798 रुपए (gold rate today) और लो लेवल 1,53,251 रुपए रहा। जबकि पिछले दिन यह 1,52,402 रुपए पर क्लोज हुआ था।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *