अफगानिस्तान ने जीता पहला हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस खिताब:ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया, इमरान ने 14 गेंदों पर नाबाद 53 रन बनाए

अफगानिस्तान ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर पहली बार हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस का खिताब जीत लिया। हॉन्गकॉन्ग में खेले गए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने 6 ओवर में 115 रन बनाए।

अफगानिस्तान ने 5.1 ओवर में 119/2 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया। इमरान मीर ने 14 गेंदों पर नाबाद 53 और फरमानुल्लाह सफी ने 7 गेंदों पर नाबाद 26 रन बनाए।

इमरान ने 7 छक्के लगाए

इमरान ने 7 छक्के लगाए, जबकि फरमानुल्लाह ने 4 छक्के जड़े। दोनों ने नाबाद साझेदारी कर अफगानिस्तान को 4 विकेट से जीत दिलाई।

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ब्रायंट ने 14 गेंद पर 44 रन बनाए

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 6 ओवर में 115 रन बनाए। मैक्स ब्रायंट ने 14 गेंदों पर 44 रन की पारी खेली। निक हॉबसन ने 8 गेंदों पर 23 और एलेक्स रॉस ने 10 गेंदों पर नाबाद 29 रन बनाए। अफगानिस्तान की ओर से नांगेलिया खान और करीम जनत ने 1-1 विकेट लिया।

इमरान मीर और सफी ने दिलाई जीत

116 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने 5.1 ओवर में 2 विकेट पर 119 रन बनाकर जीत हासिल की। इमरान मीर ने 14 गेंदों पर नाबाद 53 और फरमानुल्लाह सफी ने 7 गेंदों पर नाबाद 26 रन बनाए। दोनों ने मिलकर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *