मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन उनके या उनकी कंपनियों के खिलाफ एक्शन हो रहा है। अब खबर उनकी कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (Reliance Infrastructure Limited) को लेकर है। रिलायंस इन्फ्रा की कानूनी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।
दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने करीब 179.66 करोड़ रुपये के कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कंपनी को ‘प्रस्तावित आरोपी’ (Proposed Accused) के रूप में नामित किया है।