TVK विधायक पर FIR, आरोप- कलेक्टर को अश्लील मैसेज भेजे:मद्रास हाईकोर्ट बोला- मुख्य सचिव हो या सफाईकर्मी, हर महिला को सुरक्षा मिलनी चाहिए

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची से TVK विधायक सी. अरुल विग्नेश के खिलाफ महिला कलेक्टर को अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में FIR दर्ज की गई है। राज्य सरकार ने मंगलवार को मद्रास हाईकोर्ट को इसकी जानकारी दी।

कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि हर महिला को यौन उत्पीड़न से सुरक्षा मिलनी चाहिए, चाहे वह मुख्य सचिव हो या सफाईकर्मी। अदालत ने कहा कि आरोपी विधायक एक उच्च संवैधानिक पद पर हैं, इसलिए जांच की निगरानी IG रैंक से नीचे का अधिकारी नहीं करेगा।

पुलिस को मामले में तेजी से कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। कोर्ट ने जांच की अंतिम रिपोर्ट 22 दिसंबर तक दाखिल करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 27 नवंबर को होगी।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *