SIR में कटे गोवा के परिवार के 6 लोगों के नाम, बॉम्बे HC ने EC से पूछा- सॉफ्टवेयर में खराबी है तो वोटर क्यों भुगते

गोवा के सांता क्रूज निर्वाचन क्षेत्र में SIR (विशेष पुनरीक्षण) के दौरान एक ही परिवार के छह सदस्यों के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए। इस पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने चुनाव आयोग से सवाल पूछे हैं।

चुनाव आयोग ने इस मामले में सफाई देते हुए इसे सॉफ्टवेयर में आई कमी बताया। इस पर हाई कोर्ट ने साफ तौर पर कहा कि यह आपकी तरफ से गलती है।

हाई कोर्ट ने SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

याचिकाकर्ता परेश सालगांवकर ने जस्टिस वाल्मीकि मेनेजेस और जस्टिस अमित जामसांडेकर की बेंच को बताया कि उन्होंने और उनके परिवार ने उसी निर्वाचन क्षेत्र में घर बदलने के बाद SIR प्रक्रिया के दौरान फॉर्म 8 जमा किया था, लेकिन बाद में पता चला कि उनके नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं।

बॉम्बे HC ने मंगलवार को चुनाव आयोग (EC) और मुख्य निर्वाचन अधिकारी के ऑफिस से सवाल किया कि गोवा के एक ही परिवार के छह सदस्यों के नाम वोटर लिस्ट से क्यों हटा दिए गए, जबकि उन्होंने पता बदलने की जानकारी देने के लिए फॉर्म 8 जमा किया था।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *