SBI ‘हर घर लखपति’ स्कीम आपके बच्चे को बनाएगा लखपति:पेरेंट्स बच्चे के नाम पर कर सकते हैं निवेश, जानें इसको लेकर क्या हैं नियम

अगर आप बच्चे के नाम पर निवेश शुरू करने का प्लान बना रहे हैं तो SBI की ‘हर घर लखपति’ स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में अभी 6.7% सालाना ब्याज मिल रहा है।

आप अपने बच्चे के नाम पर इस स्कीम में निवेश करके उसके लिए आसानी से लाखों का फंड तैयार कर सकते हैं। लेकिन इसके कुछ खास नियम हैं। हम आपको उन नियमों के बारे में बता रहे हैं।

‘हर घर लखपति’ स्कीम क्या है?

ये स्कीम रिकरिंग डिपॉजिट यानी RD का ही एक प्रकार है। RD बड़ी बचत में आपकी मदद कर सकती है। आप इसका इस्‍तेमाल गुल्लक की तरह कर सकते हैं। मतलब आप इसमें हर महीने सैलरी आने पर एक निश्चित रकम डालते रहें और इसके मैच्योर होने पर आपके हाथ में बड़ी रकम होगी।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *