SA vs BAN: तौहीद ह्रदॉय के ऐतिहासिक शतक से साउथ अफ्रीका पस्त, पहले दिन बांग्लादेश ने जोहान्सबर्ग में मचाया कोहराम

तौहीद ह्रदॉय के ऐतिहासिक शतक और लिटन दास के साथ उनकी दोहरी शतकीय साझेदारी की मदद से बांग्लादेश ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन 300 से ज्यादा रन बना दिए।

जोहान्सबर्ग में रविवार से खेले जा रहे टेस्ट में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। कगिसो रबाडा ने अपनी गेंदबाजी से बांग्लादेश की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद ह्रदॉय और लिटन दास ने मोर्चा संभाला।

ह्रदॉय और दास ने छठे विकेट के लिए 206 रन जोड़े, जिसकी वजह से बांग्लादेश ने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद छह विकेट पर 327 रन बना लिए हैं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *