PM मोदी की अपील से सोने की कीमत में गिरावट:आज ₹1,037 गिरकर ₹1.55 लाख का 10 ग्राम हुआ, चांदी भी ₹1,711 सस्ती हुई

PM नरेंद्र मोदी के लोगों से गैर-जरूरी सोना न खरीदने की अपील के बाद सोने-चांदी के दाम में आज यानी 1 सितंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,037 रुपए गिरकर 1.55 लाख रुपए हो गया है। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत आज 1711 रुपए गिरकर 2.35 लाख रुपए पर आ गई है।

मार्केट एक्सपर्ट अनुज गुप्ता के अनुसार PM नरेंद्र मोदी की अपील के चलते आने वाले दिनों में भी सोने की कीमत पर दबाव देखने को मिल सकता है। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमत में तेजी के कारण भी सोने और चांदी में गिरावट आई है। अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के एक द्वीप पर हमला किया है। ईरान ने भी जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया।

इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 21 हजार रुपए सस्ता हो चुका है।

वहीं, चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक चांदी 1.53 लाख रुपए सस्ती हो गई है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *