पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि दुनिया जहां नए ऑर्डर की तलाश में है। कुछ लोग भारत में डिसऑर्डर के सपने देख रहे हैं। कुछ लोग दुनिया में जाकर भारत को बदनाम कर रहे हैं।
मोदी ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि पता नहीं कब तक कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की लॉन्चिंग के लिए देश को दांव पर लगाती रहेगी।
मोदी नई दिल्ली में NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में स्पीच दे रहे थे। यहां उन्होंने दुनिया की मौजूदा राजनीति, अर्थव्यवस्था, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और भारत की भूमिका पर बात की
पीएम ने कहा कि कोरोना के समय जब दुनिया को सहयोग की जरूरत थी, तब सबने अपने स्वार्थ को प्राथमिकता दी। तब मैंने कहा था कि दुनिया के लिए एक नए वर्ल्ड ऑर्डर की जरूरत है।