पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि तालिबान से दोस्ती करना पाकिस्तान की बहुत बड़ी गलती थी। पाकिस्तान अब उसका नतीजा भुगत रहा है। न्यूयॉर्क में एक अफगान महिला पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने यह कहा।
महिला पत्रकार ने ख्वाजा आसिफ से पूछा था कि अफगान महिलाओं को लेकर तालिबान की नीतियों पर आपका क्या संदेश है? पाकिस्तान ने शुरुआत में ही तालिबान को महिलाओं के अधिकारों के बारे में क्यों नहीं समझाया।
इसके जवाब में आसिफ ने उसके कपड़ों की ओर इशारा किया और फिर गला कटने का इशारा करते हुए कहा- ‘वहां ऐसे मत जाना।’