सरकारी तेल कंपनी HPCL यानी हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने जुलाई से सितंबर के अपने कमाई के आंकड़े जारी कर दिए हैं। इस तीन महीने में कंपनी को ₹3,625 करोड़ का मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 3,859 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। यानी मुनाफा 6% घटा है।
चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में HPCL का कुल रेवेन्यू यानी उत्पादों की बिक्री से होने वाली कमाई सालाना आधार पर 26% बढ़कर ₹1.38 लाख करोड़ पर पहुंच गई है। ये पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि यानी Q2FY26 में ₹1.09 लाख करोड़ था।
वैसे तो पिछले साल के मुकाबले मुनाफा घटा है, लेकिन कंपनी के राहत की बात यह है कि इससे ठीक पहले की तिमाही यानी अप्रैल-जून में कंपनी को ₹12,264 करोड़ का भारी घाटा हुआ था। यानी बीती तिमाही की तुलना में कंपनी काफी हद तक अपने घाटे से उबर चुकी है।