IT कंपनी HCL टेक का दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट यानी शुद्ध-मुनाफा सालाना आधार (YoY) पर 21% बढ़कर 5,132 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल इसी तिमाही (Q2FY26) में कंपनी का मुनाफा 4,235 करोड़ रुपए था।
वहीं पिछली तिमाही (Q2FY6) में यह 4,624 करोड़ रुपए रहा था। यानी तिमाही आधार (QoQ) पर कंपनी का नेट प्रॉफिट 11% बढ़ा है।
डिजिटल, इंजीनियरिंग, क्लाउड और सॉफ्टवेयर वर्टिकल में बेहतर कामकाज और ऑर्डर्स मिलने की वजह से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।
HCL ने सोमवार (12 अक्टूबर) को Q2FY27 यानी वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं।