विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल, श्रीलंका सीरीज में बेहतरीन बैटिंग करने वाले देवदत्त पडिक्कल और सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज से दक्षिण क्षेत्र की ओर से दलीप ट्रॉफी फाइनल में उतरने को कहा गया है। यह मैच 6 सितंबर से चेन्नई में होगा जहां दक्षिण क्षेत्र के सामने पूर्व क्षेत्र की टीम रहेगी।