CTI बोली-कनॉट प्लेस-रामलीला मैदान में प्रदर्शन की अनुमति न दें:पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा, I.N.D.I.A. ब्लॉक की रैली से नुकसान का दावा किया था

चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने दिल्ली में किसी भी रैली, धरना-प्रदर्शन, मार्च की अनुमति नहीं देने की मांग पुलिस से की है।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर को लिखे पत्र में CTI ने खास तौर पर कनॉट प्लेस, जंतर मंतर, रामलीला मैदान, इंडिया गेट और राजघाट जैसे इलाकों में अनुमति नहीं देने का अनुरोध किया है।

CTI ने दावा किया था कि 1 नवंबर को हुई I.N.D.I.A. ब्लॉक की रैली से व्यापारियों का करीब 11 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को राहुल गांधी के नेतृत्व में I.N.D.I.A. गठबंधन की रैली हुई थी। व्यापारी संगटनों ने दावा किया है कि उन्हें इस रैली से करीब 11 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) और अन्य व्यापारी संगठनों के अनुसार दिवाली के ठीक पहले हुई इस रैली और सुरक्षा-यातायात प्रतिबंधों के चलते दिल्ली के 20 बड़े बाजारों में लगभग 2.5 लाख दुकानें बंद रहीं। CTI ने इससे व्यापारियों को करीब 11 हजार करोड़ रुपए तक के कारोबार का नुकसान होने का दावा किया है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *