पंजाब में चौथे विधायक ने AAP छोड़ी:अकाली दल में शामिल, 2022 में CM को हराया था; बोले- आप का पूरा कंट्रोल दिल्ली के हाथ में

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। चमकौर साहिब से पार्टी के विधायक और पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को हराने वाले डॉ. चरणजीत सिंह ने आम आदमी पार्टी छोड़कर शिरोमणि अकाली दल का दामन थाम लिया है। अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

डॉ. चरणजीत सिंह ने साल 2022 के विधानसभा चुनाव में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को हराकर जीत हासिल की थी। हालांकि, आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने चमकौर साहिब सीट से जसबीर सिंह गढ़ी को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। इसके बाद से ही डॉ. चरणजीत सिंह पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे थे। उन्होंने पहले ही ऐलान कर दिया था कि वह इस बार भी चुनाव जरूर लड़ेंगे।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *