इजराइल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और याशार पार्टी के प्रमुख गादी आइजनकोट के बीच मिलकर सरकार बनाने पर सहमति नहीं बन सकी। दोनों नेताओं ने रविवार को 2 घंटे तक बातचीत की, लेकिन मीटिंग बेनतीजा रही।
नेतन्याहू ने आधे-आधे कार्यकाल तक प्रधानमंत्री रहने का ऑफर दिया था। इसके तहत पहले आइजनकोट और बाद में नेतन्याहू को प्रधानमंत्री बनना था। हालांकि, आइजनकोट ने यह प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया।
मीटिंग के बाद आइजनकोट ने कहा कि वे अपने गठबंधन के साथियों के साथ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार बनने के बाद नेतन्याहू की पार्टी भी तय शर्तों पर इसमें शामिल हो सकती है।
अक्टूबर के चुनाव में किसी को बहुमत नहीं मिला था। राष्ट्रपति ने आइजनकोट को 6 दिसंबर तक सरकार बनाने का समय दिया है। नाकाम रहने पर नेतन्याहू को मौका मिलेगा। वे भी बहुमत नहीं जुटा पाए, तो इजराइल में दोबारा चुनाव हो सकते हैं।