रूस से यूक्रेन सीजफायर करने को तैयार है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रविवार को अल जजीरा को दिए इंटरव्यू में यह बात कही।
उन्होंने कहा कि दोनों देशों की सेनाएं अभी जहां तैनात हैं, वहीं रुक जाएं। इसके बाद युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत शुरू की जा सकती है। जेलेंस्की ने इसे यूक्रेन की ओर से बहुत बड़ा समझौता बताया।
उन्होंने कहा;-
हम जहां हैं, वहीं रुकने और युद्ध रोकने को तैयार हैं। हम जानते हैं कि पुतिन हमारी जमीन से पीछे नहीं हटना चाहते। इसलिए हम यहीं रुककर बातचीत शुरू करना चाहते हैं।
जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से युद्ध खत्म कराने की कोशिशें जारी रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास इस संघर्ष को समाप्त कराने के लिए पर्याप्त राजनीतिक ताकत और अधिकार हैं।
हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि शांति समझौते का बोझ सिर्फ यूक्रेन पर नहीं डाला जाना चाहिए।