भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने वैभव सूर्यवंशी की तुलना सचिन तेंदुलकर से किए जाने पर असहमति जताई है। उन्होंने कहा कि किसी की भी तुलना सचिन से नहीं की जानी चाहिए। सचिन ने अपने करियर में जिन विश्व स्तरीय गेंदबाजों का सामना किया और उनके विरुद्ध 100 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाए, वह अपने आप में अविश्वसनीय उपलब्धि है।