भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ी आकाश दीप के हेलमेट पर एक ही ओवर में दो बार गेंद लगी। कन्कशन के कारण उन्हें मैच से बाहर होना पड़ा।
जसप्रीत बुमराह ने विकेट लेने के बाद डांस किया, जबकि यशस्वी जायसवाल ने एक हाथ से कैच पकड़ा। दूसरी ओर, केएल राहुल ने डेवोन कॉन्वे का कैच छोड़ा।
ध्रुव जुरेल ने 88 रन की पारी खेलकर रिकॉर्ड बनाया और गूरनूर बरार के साथ 9वें विकेट के लिए अहम साझेदारी की।
भारत की पहली पारी के 53वें ओवर में काइल जैमीसन की लगातार दो बाउंसर आकाश दीप के हेलमेट पर लगीं। पहली गेंद हेलमेट की ग्रिल और दूसरी सीधे हेलमेट पर लगी। फिजियो ने मैदान पर उनकी जांच की और हेलमेट भी बदला।
आकाश ने बल्लेबाजी जारी रखी और 29 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, कन्कशन के कारण वे गेंदबाजी नहीं कर सके। उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर उतरे।