विवेक ने सलमान की फिल्म की तारीफ की:पुरानी अनबन भुलाकर शुभकामनाएं दीं; बोले- सेना के शौर्य पर बनी ‘मातृभूमि’ को दर्शकों का प्यार मिलना चाहिए

सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के बीच सालों पुरानी अनबन किसी से छिपी नहीं है। दोनों के रिश्तों को लेकर अक्सर चर्चाएं होती रही हैं। हालांकि, विवेक ने अब सलमान की अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

विवेक ने हाल ही में कैंसर मरीजों के लिए फिल्म ‘रामायण’ की खास स्क्रीनिंग रखी थी। इस दौरान मीडिया से बातचीत में सलमान की फिल्म के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के शौर्य और बहादुरी पर बनी फिल्मों को दर्शकों का प्यार मिलना चाहिए।

4 दिसंबर को सलमान की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ और विवेक की फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज ग्रे’ सिनेमाघरों में रिलीज होंगी।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *