रूस ने 35 साल का सबसे बड़ा रक्षा बजट बनाया:3 साल में ₹54 लाख करोड़ खर्च करेगा, यह भारत से 2.3 गुना ज्यादा

रूस ने सोवियत संघ के टूटने के बाद अपना सबसे बड़ा रक्षा बजट पेश किया है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सरकार अगले 3 साल में सेना पर करीब 50 लाख करोड़ रूबल (करीब 54 लाख करोड़ रुपए) खर्च करेगी।

इस हिसाब से रूस हर साल औसतन 18 लाख करोड़ रुपए सेना पर खर्च करेगा। यह भारत के 2026-27 के सालाना रक्षा बजट 7.85 लाख करोड़ रुपए से करीब 2.3 गुना ज्यादा है। यानी रूस हर साल भारत के मुकाबले सेना पर दोगुने से भी ज्यादा पैसे खर्च करेगा।

कुल बजट का 35% हिस्सा सेना पर खर्च

बजट के मुताबिक, 2027 में रूस सरकार जितना पैसा खर्च करेगी, उसका करीब 35.2% हिस्सा अकेले सेना और रक्षा पर खर्च होगा। यानी सरकार के हर 100 रूबल में से करीब 35 रूबल सेना पर खर्च किए जाएंगे।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *