अमेरिकी वित्त मंत्री का ईरानी राष्ट्रपति पर तंज:कहा- सर्दियों का मजा लीजिए; बिजली बचाने के लिए ठंडे कमरे में काम कर रहे थे पजशकियान

अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान पर तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘अच्छा काम कर रहे हैं। सर्दियों का शानदार मजा लीजिए।’

दरअसल, पजशकियान ने बिजली बचाने का संदेश देने के लिए कम रोशनी और बिना हीटर वाले कमरे में बैठकर काम किया था। उनका यह वीडियो ईरान के सरकारी चैनल पर दिखाया गया था।

ईरान के सरकारी चैनल IRIB ने यह वीडियो लोगों को ऊर्जा बचाने का संदेश देने के लिए दिखाया था। हालांकि, ईरान के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने वॉशिंगटन पोस्ट को बताया कि राष्ट्रपति ऐसे काम नहीं करते। वह सिर्फ लोगों को प्रेरित करने के लिए था।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *