क्राइस्टचर्च टेस्ट के दूसरे दिन भारत का स्कोर 116/6:एक भी बैटर फिफ्टी नहीं लगा सका; टीम न्यूजीलैंड से 240 रन पीछे

भारतीय टीम क्राइस्टचर्च टेस्ट में न्यूजीलैंड से 240 रन पीछे है। उसने शनिवार को दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 116 रन बनाने में 6 विकेट गंवा दिए हैं। वॉशिंगटन सुंदर (10 रन) स्टंप्स से ठीक पहले आउट हुए।

टीम इंडिया का कोई भी बैटर इस पारी में फिफ्टी नहीं लगा सका है। यशस्वी जायसवाल जीरो, देवदत्त पडिक्कल 21, शुभमन गिल 17, ऋषभ पंत 23 और केएल राहुल 25 बनाकर आउट हुए। ध्रुव जुरेल 7 रन पर नाबाद हैं।

न्यूजीलैंड ने सुबह 246/5 के स्कोर से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। उसने 110 रन बनाने में आखिरी 5 विकेट गंवाए। वहीं, इंडिया के टॉप-5 बैटर्स 86 रन ही बना सके।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *