स्पाइसजेट की आधी से ज्यादा उड़ानें ठप:पैसों की तंगी से अगस्त में दिवालिया होने से बची थी एयरलाइन; अब ₹5,500 करोड़ जुटाने की तैयारी

स्पाइसजेट इन दिनों पैसों की तंगी से जूझ रही है और स्थिति इतनी बिगड़ गई है कि कंपनी अपनी आधी से ज्यादा उड़ानें भी नहीं चला पा रही है। इसकी वजह से जिन लोगों ने स्पाइसजेट की टिकट ली है, उनकी फ्लाइट कैंसिल होने या देरी होने की दिक्कत बढ़ सकती है।

पिछले साल दिसंबर में इंडिगो को पायलटों की कमी से जूझना पड़ा था, और इस बार स्पाइसजेट की माली हालत यात्रियों के लिए सिरदर्द बन रही है।

हालांकि, इंडिगो और एअर इंडिया का मार्केट शेयर 90% से है, इसलिए पूरे हवाई नेटवर्क के ठप होने का खतरा नहीं है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *