सौरव के बाद CJP के दीपके-रांका को लुकआउट नोटिस:मुंबई में गांधी जयंती पर बिना अनुमति प्रदर्शन का आरोप, केस भी दर्ज

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) फाउंडर अभिजीत दीपके और सह-संयोजक आशुतोष रांका को गुरुवार को मुंबई पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है। इन नेताओं पर गांधी जयंती के दिन मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति रैली का केस भी दर्ज किया गया था।

इससे पहले CJP नेता सौरव दास खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया। केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट को यह जानकारी दी। यानी सौरव विदेश यात्रा नहीं कर सकेंगे।

सरकार के मुताबिक, उनके पासपोर्ट में पिता के नाम का कॉलम खाली है। इसके अलावा जन्मस्थान, पढ़ाई और पते से जुड़ी जानकारियों में भी अंतर मिला है। सरकार ने कहा कि इन गड़बड़ियों का असर उनकी नागरिकता पर भी पड़ सकता है।

23 नवंबर को सौरव को दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन जाने वाली फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया गया था। उन्हें ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी में ‘कॉकरोच मूवमेंट’ पर बोलना था। इसके बाद 24 नवंबर को सौरव दास ने विदेश जाने से रोके जाने के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *