सुप्रीम कोर्ट बोला-बिना मंजूरी वाले पद पर स्थायी नियुक्ति नहीं:कर्मचारी का योग्यता का दावा मान्य नहीं, पद का अस्तित्व में होना जरूरी

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि कर्मचारी सिर्फ योग्य होने के आधार पर बिना मंजूरी वाले पद पर नियुक्ति नहीं मांग सकता।

सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की बेंच ने एक लेक्चरर की अपील को खारिज कर दिया। लेक्चरर ने अपनी अर्जी में जरूरी शैक्षणिक योग्यता हासिल करने की तारीख से ही नौकरी में स्थायी समायोजन (Absorption) की मांग की थी।

सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच के फैसले को बरकरार रखा। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने सिंगल जज के उस आदेश को रद्द कर दिया था, जिसमें नीलांबर-पीतांबर यूनिवर्सिटी को अपीलकर्ता लेक्चरर के स्थायी समायोजन पर 5 दिसंबर 1987 से विचार करने का निर्देश दिया गया था।

कोर्ट के मुताबिक, जिस पद को मंजूरी नहीं मिली है, उस पर कर्मचारी की पात्रता (एलिजिबिलिटी) उसे नियुक्ति का अधिकार नहीं देती।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *